हिस्ट्रीशीटर पंकज मांझी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही जांच

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

History sheeter Pankaj Manjhi shot dead:  गुरुवार की रात में आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर पंकज मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर तीन हत्याकांड में शामिल होने का मामला पहले से दर्ज है।

बताया जा रहा है कि पंकज मांझी कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप गिरोह से जुड़ा था। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि पंकज मांझी का उसके सहयोगी कृष्णा गोप के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद बढ़ने के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि बीती देर रात मृतक पंकज मांझी जमशेदपुर के बिष्टुपुर से लौटा था। इस बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर बातचीत के क्रम में गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article