Latest Newsझारखंडसिमडेगा में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

सिमडेगा में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने आज जुलूस निकाला। देश में महंगाई के लिए मोदी सरकार (Modi government) को जिम्मेदार ठहराया।

जुलूस कांग्रेस पार्टी कार्यालय से निकलकर शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए भट्ठी टोली के बाद नीचे बाजार गली होते हुए महावीर चौक पहुंची। जुलूस के दौरान कई जग नुक्कड़ सभाहों पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया।

नुक्कड़ सभा में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने कहा कि मोदी सरकार जब से आई है देश में महंगाई का बोलबाला है। अमीर और ज्यादा अमीर हो रहे हैं

मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा

। गरीब महंगाई की मार झेल रहे हैं। विधायक ने यह भी कहा कि संवैधानिक अधिकार (Constitutional Right) को भी केंद्र सरकार कुचलने का काम कर रही है।

केंद्रीय संस्थाओं (Central Institutions) को अपने निजी स्वार्थ साधने के लिए मोदी सरकार इस्तेमाल कर रही है। पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

जुलूस में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप केसरी, विधायक, विधायक प्रतिनिधि शम्मी के अलावा काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभा को नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, जिला परिषद अध्यक्ष रोश प्रतिमा सोरेन, सिमडेगा जिला परिषद सदस्य शांति वाला केरकेट्टा के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिले प्रदीप यादव, बेटे के विवाह का दिया निमंत्रण

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को पार्टी के...

सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

खबरें और भी हैं...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिले प्रदीप यादव, बेटे के विवाह का दिया निमंत्रण

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को पार्टी के...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...