झारखंड खेल नीति-2022 का लोकार्पण, खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी न्यूनतम 50 हजार की सहायता राशि

News Alert

रांची: CM हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही राज्य में खेल गतिविधियां (Sport Activities) तेजी से बढ़ी हैं।

आने वाले पांच वर्षों के लिए हमने नई खेल नीति (New Sports Policy) बनायी है, जिसका मंगलवार को लोकार्पण हुआ है। सरकार द्वारा बनायी गई यह खेल नीति राज्य के खिलाड़ियों, कोच तथा प्रशिक्षकों के लिए समर्पित है।

वे मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड खेल नीति (Jharkhand Sports Policy) के लोकार्पण एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह (player award ceremony) को संबोधित कर रहे थे।

CM ने कहा कि झारखंड के बच्चों (Children)ने कई खेलों में राज्य ही नहीं बल्कि देश का प्रतिनिधित्व (Represented) किया है तथा पदक जीतकर विश्व में राज्य एवं देश का नाम रोशन किया है।

झारखंड के खिलाड़ी बहुत ही सीमित संसाधनों में तैयारी करते हैं। यह गौरव की बात है। यहां के खिलाड़ियों के इसी जज्बा को और आगे ले जाने के लिए राज्य सरकार ने नई खेल नीति (New Sports Policy) लाने का काम किया है।

खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी न्यूनतम 50 हजार की सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत के हिसाब से पॉलिसी (Policy) में समय-समय पर बदलाव की जाएगी। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग को इस संबंध में निर्देश (Instructions) भी दिया है।

आने वाले समय में खेल पॉलिसी (Sports Policy) में बदलाव लाकर खिलाड़ियों को सहायता राशि के रूप में न्यूनतम 50 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान किया जाएगा।

CM ने कहा कि एक उम्र सीमा के बाद यहां के खिलाड़ियों (Players) का भविष्य कैसे सुरक्षित हो सके इस निमित्त भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

CM ने कहा कि राज्य में बन रहे स्टेडियमों को और गति देने की जरूरत है। राज्य सरकार स्कूलों में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार कर रही है, इससे संबंधित कार्य योजना बनायी जाएगी।

हर वर्ग को कुछ न कुछ सहायता दे रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक राज्य वासियों (State Residents) को सरकार का अंग बनाकर उनकी मदद से विकास की लंबी लकीर खींचने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार हर वर्ग को कुछ न कुछ, किसी न किसी तरीके से सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। हमारी सरकार बुजुर्ग, नौजवान, महिला, बच्चे सभी की चिंता कर रही है।

सभी का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की खनिज-संपदा (Mineral-Wealth) का लाभ हमेशा बड़े-बड़े व्यापारियों- प्रतिष्ठानों को जाता रहा है।

हमारी सरकार इससे अलग हटकर राज्य के समस्त जनमानस को लाभ पहुंचाने, आदिवासी-मूलवासी बच्चों की प्रतिभा को निखारने की दिशा में यहां की प्राकृतिक संसाधनों (Natural Resources) का उपयोग कर रही है।

खेलेगा झारखंड तो बढ़ेगा झारखंड

खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफिजुल हसन ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी झारखंड खेल नीति (JSP), 2022 का लोकार्पण (Launched) आज हो रहा है।

यह खेल नीति मुख्य रूप से यहां के खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य, झारखंड में खेल गतिविधियों का प्रसार, युवाओं को रोजगार, आमजनों में आत्मविश्वास एवं झारखंड को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

खेल नीति में खिलाड़ियों को नौकरी (Job) एवं शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण (Reservation) की व्यवस्था भी की गई है।

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 खिलाड़ियों को सहायता राशि (Relief fund) देकर सम्मानित किया गया। सहायता राशि प्राप्त करने वाले हॉकी खिलाड़ियों में पंकज कुमार रजक, संगीता कुमारी, सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, आशा किरण बारला एवं ब्यूटी डुंगडुंग तथा एथलेटिक्स खिलाड़ी सुप्रिती कच्छप, फ्लोरेंस बारला, विशाखा सिंह, रिया कुमारी, विधि रावल, आकाश यादव एवं हेमन्त कुमार नाम शामिल थे।

हॉकी खिलाड़ी (Hockey Player) पंकज कुमार रजक, संगीता कुमारी, सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, आशा किरण बारला, ब्यूटी डुंगडुंग एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी (Athletics Player) सुप्रिती कच्छप अपरिहार्य कारण से उपस्थित नहीं हो सके। इन सभी की अनुपस्थिति में इनके परिजनों को सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल, निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग डॉ. संजय सिंह, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी एवं राज्य के कई क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी (Player) उपस्थित थे।