स्टेट कैबिनेट ने साल 2024 की सरकारी छुट्टियों को दी मंजूरी, NI एक्ट के तहत…

कार्मिक विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2024 में 21 छुट्टी NI एक्ट के तहत दी जाएगी, वहीं 12 छुट्टी कार्यपालक आदेश के अंतर्गत होंगी जबकि बैंक लेखा की वार्षिक बंदी एक अप्रैल सोमवार को की जाएगी

News Aroma Media
2 Min Read

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टी के कैलेंडर (Government Holiday Calendar) को मंजूरी दी गयी।

कार्मिक विभाग (Personnel Department) के प्रस्ताव पर वर्ष 2024 में 21 छुट्टी NI एक्ट के तहत दी जाएगी, वहीं 12 छुट्टी कार्यपालक आदेश के अंतर्गत होंगी जबकि बैंक लेखा की वार्षिक बंदी एक अप्रैल सोमवार को की जाएगी।

स्टेट कैबिनेट ने साल 2024 की सरकारी छुट्टियों को दी मंजूरी, NI एक्ट के तहत… - State Cabinet approved government holidays for the year 2024, under NI Act…

एनआइ एक्ट के तहत 21 अवकाश

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी , महाशिवरात्रि 8 मार्च, होली 25 मार्च, गुड फ्राइडे 29 मार्च, ईद उल फितर और सरहुल 11 अप्रैल, रामनवमी 17 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 23 में, ईद उल जुहा बकरीद 17 जून, मोहर्रम 17 जुलाई, स्वतंत्रता दिवस 15, जन्माष्टमी 26 अगस्त, करमा पूजा 14 सितंबर, मिलाद उन नबी 16 सितंबर, महात्मा गांधी का जन्म दिवस दो अक्टूबर, महाअष्टमी और महानवमी की छुट्टी 11 अक्टूबर, विजयदशमी 12 अक्टूबर, दीपावली 31 अक्टूबर, डाला छठ शाम अर्घ्य 7 नवंबर, डाला छठ प्रातः अर्थ 8 नवंबर, गुरु नानक जयंती 15 नवंबर और क्रिसमस 25 दिसंबर।

नोट- होलिका दहन 24 मार्च, अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल या महावीर जयंती 21 अप्रैल को रविवार अवकाश होने के कारण उस दिन अवकाश घोषित नहीं किया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

स्टेट कैबिनेट ने साल 2024 की सरकारी छुट्टियों को दी मंजूरी, NI एक्ट के तहत… - State Cabinet approved government holidays for the year 2024, under NI Act…

कार्यपालक आदेश के तहत 12 अवकाश होंगे

मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन, सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी, बसंत पंचमी 14 फरवरी, संत रविदास जयंती 24 फरवरी, मजदूर दिवस एक मई, विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त, रक्षाबंधन 19 अगस्त, गणेश चतुर्थी 7 सितंबर, विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर, नवरात्र कलश स्थापना तीन अक्टूबर, दशहरा माह सप्तमी 10 अक्टूबर,गोवर्धन पूजा दो नवंबर।

सोहराय 14 जनवरी, हूल दिवस 30 जून, रथ यात्रा 7 जुलाई एवं भैया दूज चित्रगुप्त पूजा तीन नवंबर को रविवार का अवकाश रहने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है तथापि वैसे प्रतिष्ठान जहां रविवार को कार्य दिवस (Working Day) हों वहां उक्त तिथि को अवकाश रहेगा।

Share This Article