गिरिडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Central Desk
1 Min Read

गिरिडीह: गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर गुरुवार को 17 वर्षीय राजेश दास की मौत रेल पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी। वह पचम्बा का रहने वाला बताया जा रहा है।

गुरुवार की सुबह घर से कोडरमा के चकतांद अपनी फुआ के घर जा था। इसी दौरान चकतांड के समीप ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हुई।

जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article