रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार यानी आज कैबिनेट की होने वाली बैठक काफी अहम होगी।
इस में गृह, कारा, एवं आपदा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और उद्योग विभाग के अलावा लगभग दो दर्जन विभागों की नियुक्ति नियमावलियों को मंजूरी मिलेगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिये नियुक्ति नियमावलियों की विसंगितयां दूर की गई है।
तमाम विभागों के विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिये नियुक्ति नियमावली बनाई गई है।
जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक विभागों की 125 से अधिक संवर्गों में नियुक्ति के लिये नियुक्ति नियमावली बनाई जा रही है। इन सभी को मंजूरी शुक्रवार की कैबिनेट में मंजूरी दी जा सकती है।
बता दें कि नियुक्तियों को लेकर सरकार पहले ही तमाम विभागों को नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक विशेष तौर पर नियुक्ति नियमावलियों से संबंधित होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार तीन दर्जन से अधिक नियमावली संशोधित होकर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए तैयार है और इन्हीं पर विचार किया जाएगा। सभी नियमावली में स्थानीय को रोजगार देने के लिए किए गए संशोधनों को शामिल किया गया है।