दरिंदगी! झारखंड में विवाहिता को पहले नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश, फिर गैंगरेप…

घटना के संबंध में थाना प्रभारी नीतीश सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

News Aroma Media

गढ़वा: एक विवाहिता के साथ दो लोगों द्वारा जबरन गैंगरेप करने का मामला (Gang Rape Case) प्रकाश में आया है। मामला गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के आवेदन पर एक नामजद व एक अज्ञात पर FIR दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा कोर्ट में महिला का 164 के तहत बयान दर्ज कराकर मेडिकल कराई गई है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी नीतीश सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विवाहिता जा रही थी मायके से ससुराल

अपनी लिखित शिकायत (Written Complaint) में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह अपने मायके से ससुराल जा रही थी। उसी क्रम में रास्ते में 2 युवक बाइक रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगे।

बाइक पर जबरन बैठाने लगे। उस दौरान विरोध करने पर जबरन बाइक पर बिठाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी सड़क पर छोड़कर भाग निकले

गैंगरेप (Gang Rape) के बाद उसे सड़क पर ही उसी हालत में छोड़ दोनों युवक भाग गए। अगले दिन जब होश आया तो वह अपने मायके में थी।

मालूम चला कि रास्ते से गांव के कुछ लोग उठाकर उसे मायके छोड़ दिए। पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।