झारखंड : इस जिले के SP ने एक झटके में 36 जवानों को किया लाइन हाजिर

News Aroma Media
2 Min Read

पलामू: जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा (SP Chandan Kumar Sinha) ने गुरुवार को 36 जवानों को लाइन हाजिर (Line Hajri) कर दिया। ये सभी जवान मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के चार TOP में कार्यरत थे।

उन्हें लाइन हाजिर (Line Hajri) किये जाने के बाद अब नये सिरे से चारों TOP (TOP-1, TOP-2, TOP-3 और TOP-4) में जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी।

फिलहाल TOP प्रभारी ही सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। एक साथ सारे जवानों को हटाये जाने के किसी ठोस कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

झारखंड : इस जिले के SP ने एक झटके में 36 जवानों को किया लाइन हाजिर - Jharkhand: The SP of this district, in one stroke, brought 36 jawans to the line.

निर्देश के बावजूद जवानों ने जमा नहीं किया

चर्चा है कि वरीय अधिकारियों का आदेश नहीं मानने के कारण जवानों को लाइन हाजिर किया गया है। चर्चा यह भी है कि पिछले दिनों TOP-1 के जवानों ने मोबाइल चोरी के एक मामले में एक दिव्यांग की पिटाई कर दी थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस पिटाई का वीडियो (Video) भी बनाया गया था, जिसे SP को दिखाया गया था। जवानों पर कार्रवाई करने की अपील भी की गयी थी। मोबाइल बरमदगी की भी चर्चा है।

कहा जा रहा है कि महंगे Mobile Phone बरामद होने के बाद उसे वरीय अधिकारियों के निर्देश के बावजूद जवानों ने जमा नहीं किया था। इनमें Apple की 13 सीरीज का एक और वन प्लस के चार मोबाइल फोन शामिल थे। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article