Latest Newsझारखंडझारखंड : पांच लाख से अधिक के संपत्ति की चोरी, छठ में...

झारखंड : पांच लाख से अधिक के संपत्ति की चोरी, छठ में गांव गया था परिवार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा कोडरमा: जिला मुख्यालय स्थित दूधीमाटी स्थित एक घर से पांच लाख से अधिक की संपत्ति अपराधियों ने लूट ली।

यह वारदात तब हुई जब घर के सभी सदस्य छठ मनाने पैतृक गांव गए हुए थे।

मामला दूधीमाटी स्थित व्यवसायी विनय कुमार सिंह के घर का है। उनके पिता श्याम सुंदर सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य छठ मनाने अपने पैतृक गांव चौबे गए हुए थे।

रविवार को लौटने पर पाया कि घर के सभी सामान बिखरे हुए हैं और कीमती जेवरात और नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है।

इसी घर में किराएदार के रूप में उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार सिन्हा भी रहते हैं। वह भी अपने घर गए हुए थे और उनके आवास से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

अपराधी सामने के दरवाजा से प्रवेश नहीं किए हैं, बल्कि जैसा लगता है अपराधियों ने पीछे का रास्ता चुना और फिर सभी दरवाजे को खोलते या तोड़ते हुए कमरे में रखे अलमीरा या लॉकर को तोड़कर, दीवान को खोलकर कीमती सामानों, जेवरातों और नगद रुपए की चोरी कर ली।

घटना की जानकारी पाकर रविवार को एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी द्वारिका राम समेत पुलिस बल के जवान वहां पहुंचे, मामले की तहकीकात शुरू की है।

अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, परंतु समझा जा रहा है कि इस मामले में किसी न किसी जान पहचान वाले या आने जाने वाले की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...