झारखंड में कल आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी, 30 से 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: राजधानी रांची में रविवार को आसमान में बादल (Cloud) छोय रहे। बदलते मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात (Thunderclap) होने की आशंका है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा।

14 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह जिले में देखने को मिलेगा।

14 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन (Thunder) और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात (Thunderclap) होने की आशंका है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह जिले में देखने को मिलेगा। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Share This Article