झारखंड

झारखंड में दो दिनों के बाद बढ़ने वाली है ठंड, सुबह के समय छाए रहेंगे कोहरे और….

Jharkhand Weather : झारखंड के मौसम (Weather) में अगले दो दिनों तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट नहीं होगी।

हालांकि, दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे ठंड (Cold) का प्रकोप बढ़ेगा। Ranchi समेत राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सुबह के समय छाए रहेंगे कोहरे

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 से 8 दिसंबर तक Jharkhand के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे या धुंध का असर रहेगा।

वहीं 4 दिसंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होगा और ठंड में इजाफा होगा।

रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचने की संभावना

पूर्वानुमान के अनुसार, 6 दिसंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गढ़वा में 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

गोड्डा (Godda) में सबसे अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker