झारखंड में अभी रह-रह कर बदल रहा ठंड का मिजाज, 3 दिनों में बढ़ेगा टेंपरेचर..

सोमवार को भी राज्य के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री गढ़वा में दर्ज किया गया था।

News Aroma Media
1 Min Read

Jharkhand Weather : झारखंड में रह-रहकर अभी ठंड का मिजाज बदल रहा है। कभी थोड़ी कमी तो कभी अधिकता। मंगलवार को राजधानी रांची में आंशिक रूप से कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे कम होकर रोशनी निकल आई।
सोमवार को भी राज्य के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री गढ़वा में दर्ज किया गया था।

winter in jharkhand

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अगले 3-4 दिन में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
31 जनवरी को राजधानी रांची समेत झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 1 फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

Share This Article