झारखंड में नहीं पड़ेगा तूफान ‘असना’ का असर, लेकिन आज से हल्की बारिश की संभावना

अरब सागर में उठे चक्रवातीय तूफान 'असना' का असर झारखंड पर नहीं पड़ेगा। तूफान 'असना' अपना मार्ग बदलते हुए ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह चक्रवात पिछले 4 दिन से अरब सागर में बना हुआ था।

Newswrap

Jharkhand weather :अरब सागर में उठे चक्रवातीय तूफान ‘असना’ (Cyclone Asna) का असर झारखंड (Jharkhand) पर नहीं पड़ेगा।

तूफान ‘असना’ अपना मार्ग बदलते हुए ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह चक्रवात पिछले 4 दिन से अरब सागर (Arabian Sea) में बना हुआ था।

पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के मध्य में बना निम्न दबाब अब छत्तीसगढ़ के दक्षिणी से होकर विदर्भ की ओर बढ़ गया है।

इससे झारखंड में आज सोमवार को भी हल्के बादल छाएंगे।

वहीं मॉनसून (Monsoon) 5 सितंबर से सक्रिय हो सकता है। रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में 5 और 6 सितंबर को बारिश (Rain) हो सकती है।

राज्य में पिछले तीन दिन से मॉनसून कमजोर रहा है।

इस मॉनसून 863.7 मिमी बारिश

बताते चलें झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगह बारिश हुई। जून से 1 सितंबर तक 719.5 mm बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश 807.1 mm से 11 कम है।

रांची में दोपहर बाद कई जगह बारिश हुई।

वहीं, पारा पिछले 24 घंटों के बीच तीन डिग्री नीचे गिरा है। रांची में इस मॉनसून 863.7 mm बारिश हो चुकी है। जो सामान्य 823.9 mm से पांच फीसदी अधिक है।

x