आज रात या कल सुबह तक ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवर्ती तूफान, झारखंड में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और …

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : आज यानी 24 अक्टूबर को देर रात तक या कल यानी 25 अक्टूबर की सुबह तक अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब Odisha के धमरा पोर्ट के पास सीवियर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराएगा।

इस समय साइक्लोनिक तूफान की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। हवा की स्पीड लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

झारखंड के कई क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

Ranchi मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस सिस्टम का मुख्य प्रभाव 24 और 25 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। यह आज से दिखने भी लगा है।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से 24 और 25 अक्टूबर को कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले जिलों में भारी से अत्यधिक Heavy Rain हो सकती है।

वज्रपात की भी संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 26 अक्टूबर से यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा।

इसके प्रभाव से पाश्चिम सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Share This Article