झारखंड के कई हिस्सों में बदल रहा मौसम का मूड, पारा फिसलने से बढ़ने लगी ठंड

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि 29 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। 28 नवंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रह सकते है

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

रांची: राज्य के कई हिस्सों में मौसम के बदलने (Weather Changing) से तापमान में गिरावट आई है। राज्य में मौसम का मिजाज (Weather Patterns) बदलने वाला है। दिन भी ठंड का एहसास होने लगा है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने शनिवार को बताया कि 29 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। 28 नवंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रह सकते है।

26 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे जबकि 27 और 28 नवंबर को बादल गहरा सकते है। 29 नवंबर से राज्य में बादल का असर नहीं देखा जायेगा लेकिन तापमान में ठंड की वृद्धि होगी। लोगों को ठंड का एहसास होगा।

आनंद के मुताबिक 28 नवंबर तक राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर देखा जायेगा। 26 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र के कारण हवा की दिशा में बदलाव होगा।

25 नवंबर को मौसम साफ रहेगा

पुरवईया हवा चलने से लोगों को नमी का एहसास होगा, जिससे ठंड में वृद्धि महसूस की जायेगी। इसका विशेष असर राज्य के पूर्वी और मध्य भाग में देखा जायेगा, जिसमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम जिले शामिल हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

विभाग के अनुसार 26 से 28 नवंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का नजारा देखने को मिल सकता है। हवा में नमी के कारण दिन में भी कोहरा जैसी स्थिति बन सकती है।

25 नवंबर को मौसम (Season) साफ रहेगा। 27 नवंबर तक राज्य के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 नवंबर तक पूरे राज्य के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। रांची का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Share This Article