अब झारखंड में आ गई कंपाने वाली ठंड, अगले दो-तीन दिनों में और गिरेगा पारा

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक Abhishek Anand ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी। इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास अधिक होगा।

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

Jharkhand Weather: राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह और शाम के समय लोगों को घरों में दुबके रहने को मजबूर कर दिया है। पिछले 24 घंटे में चतरा और गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम record किया गया। यहां दोनों जिलों का तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजधानी Ranchi का तापमान 10 डिग्री Celsius रहा।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक Abhishek Anand ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी। इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास अधिक होगा। वहीं, सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाये रहने के कारण तापमान में नमी महसूस की जायगी।

लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर के बाद सर्द हवाओं और कोहरा के कारण ठंड का असर बरकरार रहेगा। 16 दिसंबर तक तापमान मुख्यत: साफ रहेगा। लेकिन तापमान में कमी के कारण लोगों को ठंड का एहसास अधिक होगा।

राजधानी रांची का मौसम 16 दिसंबर तक शुष्क रहेगा। इस दौरान सुबह और शाम लोगों को कोहरा का सामना करना पड़ेगा। लेकिन सुबह के बाद से ही धूप निकलेगी। ऐसे में दिन के समये थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लगातार बढ़ती ठंड के कारण मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share This Article