झारखंड में बढ़ी ठंड! रांची का तापमान 12°C तक गिरने का अनुमान, गढ़वा सबसे अधिक ठंडा

Central Desk
2 Min Read

Jharkhand Weather : झारखंड में बीते कुछ दिनों से ठंड (Cold) काफी अधिक बढ़ गई है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र Ranchi का पूर्वानुमान है कि आज यानी मंगलवार से राजधानी रांची का एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और नीचे गिरेगा। इसके साथ ही रांची में ठंड भी बढ़ जाएगी।

बताते चलें सोमवार को रांची में न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आगे 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पूर्वानुमान के अनुसार यह स्थिति 22 नवंबर तक रहेगी।

पिछले 24 घंटे में गढ़वा में सबसे अधिक ठंड

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज (Dalton Ganj) का रहा। जबकि, सबसे कम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस गढ़वा (Gadhwa) में दर्ज किया गया।

सोमवार को बहरागोड़ा छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। बहरागोड़ा में न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे कम तापमान लोहरदगा में 9.5 और खूंटी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, सिमडेगा में न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

- Advertisement -
sikkim-ad

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड के अन्य जिलों में 24 नवंबर तक सुबह में कोहरे का प्रभाव रहेगा। लेकिन, धूप निकलते ही धुंध समाप्त हो जाएगा और आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह-शाम काफी ठंड महसूस होगी।

Share This Article