झारखंड में मौसम के मिजाज ने फिर लिया टर्न, 16 से 18 मार्च तक येलो अलर्ट…

News Aroma Media

Jharkhand Weather: राज्य में फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। रांची मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) ने 16 से 18 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

जारी Alert में तेज हवा के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी दी गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला में बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 मार्च के बीच पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 20 मार्च को भी बारिश की आशंका जताई गई है, जिसका असर राज्यभर में दिखेगा।

केंद्र की मानें तो आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

जानकारी हो कि पिछले दो दिनों के दौरान राज्य के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है, जो तीन डिग्री तक की रही। ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।