HomeझारखंडJMM-कांग्रेस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार: सुदेश महतो

JMM-कांग्रेस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sudesh Kumar Mahato at West Singhbhum: AJSU पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि हर साल पांच लाख नौकरी का वादा करने वाली सरकार दस हज़ार नौकरियों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।

खाली पड़े पदों को भरने में विफल सरकार ने पेपर लीक, नियुक्तियों में गड़बड़ी कर युवाओं की उम्मीदों को तोड़ा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को जनता अपने वोट (Vote) की ताकत से सत्ता से बाहर करने को तैयार है। राज्य के हर कोने से NDA को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

6 से 25 हज़ार रुपए तक की प्रति माह देंगे इंटर्नशिप राशि

महतो ने यह बात रविवार को ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत नीमडीह प्रखंड में एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो के पक्ष में आयोजित पदयात्रा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हमारी तैयारी उन्हें इंटर्नशिप योजना से जोड़ने की है।

इस योजना के तहत हम युवाओं को 6 से 25 हज़ार रुपए तक की प्रति माह इंटर्नशिप राशि (Internship amount) देंगे। हमारा संकल्प है कि एक साल के अंदर सभी खाली पड़े सरकारी पदों पर नौकरी दी जाएगी। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं को निर्मल महतो युवा निर्माण योजना के तहत 30 हजार रुपये प्रति वर्ष युवा निर्माण सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

महतो ने कहा कि आज इस पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार अपने भूमिपुत्र हरेलाल महतो को विजयश्री का आशीर्वाद देने वाली है।

इस सरकार ने क्षेत्र और क्षेत्रवासियों का बहुत नुकसान किया है। प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की जगह यह क्षेत्र और पीछे चला गया है। JMM और कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को साधने के लिए समाज को तोड़ने का काम कर रही है। जनता इनकी मंशा को नाकाम करने को तैयार है। राज्य की खुशहाली के लिए जनता एनडीए को सेवा का मौका देगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...