IED बम लगाते वक्त महिला नक्सली हो गई जख्मी, इसके बाद साथियों ने फौरन…

घटना के बाद सहयोगी नक्सली उसे लेकर जंगल की तरफ चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

News Aroma Media
1 Min Read

IED Blast Jharkhand : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ाहाट जंगल के बोयकेड़ा पंचायत में Police को नुकसान पहुंचाने के लिए शुक्रवार रात IED बम लगाने के दौरान एक महिला नक्सली (Female Naxalite) घायल हो गई।

घटना के बाद सहयोगी नक्सली उसे लेकर जंगल की तरफ चले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के एक दस्ते के पोड़ाहाट क्षेत्र में आने की सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान (Search Campaign) चला रहे हैं। इसकी खबर मिलने पर पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए शुक्रवार को मध्य रात IED बम महिला नक्सली सदस्य लगा रही थी।

इसी दौरान IED बम ब्लास्ट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ लोग महिला नक्सली के मौत होने और उसे सहयोगी नक्सलियों द्वारा साथ ले जाने की भी बात कह रहे हैं।

Share This Article