Homeझारखंडबटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे: योगी आदित्यनाथ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Yogi Adityanath In Koderma : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के अखाड़े में उतरे।

उन्होंने जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए लोगों का आह्वान किया कि ताकत का अहसास कराइए। पत्थरबाज सड़कों पर झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करेंगे और हर घर पर बजरंगी पताका फहराती दिखाई देगी। साथ ही कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।

योगी ने कहा कि झामुमाे, राजद और कांग्रेस का गठबंधन झारखंड के विकास के लिए नहीं है। ये विनाश के दूत हैं। भ्रष्टाचार के फरिश्ते हैं।

यहां की सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए प्रश्रय दिया है। योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के संकल्प पत्र को दोहराया और कहा कि NDA की सरकार बनी तो गोगो दीदी योजना (Gogo Didi Scheme) से हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे।

साथ ही 21 लाख लोगों को पक्का घर दिया जाएगा। बालू फ्री में दी जाएगी। ये सभी लाभ झारखंडवासियों को दिए जाएंगे, बांग्लादेशी घुसपैठियों को नहीं।

योगी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाएगा, वे देख रहे हैं कि मंदिर भी बन गया और रामलला विराजमान भी हो गए हैं। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश निर्दोष नागरिकों-हिंदुओं को छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं है।

श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बने, इसके लिए रामभक्तों ने संघर्ष किया। लाखों रामभक्तों ने बलिदान भी दिया। योगी ने कहा कि कांग्रेस, राजद, झामुमो राम मंदिर निर्माण के मार्ग में बाधक थे। यूपी में भाजपा सरकार बनी, तो 500 वर्ष की समस्या का समाधान हो गया।

आने वाले समय में यह लोग घरों में शंख नहीं बजाने देंगे

योगी ने झारखंडवासियों का आह्वान किया कि जातियों में बंटिए मत। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटने वाले वही लोग हैं, जो संकट आने पर साथ खड़े नहीं होंगे।

कांग्रेस ने 1947 से देश को जख्म दिया। यही काम राजद ने बिहार व झामुमो ने झारखंड में किया। जिस प्रकार से झारखंड के अंदर रोहिंग्या की घुसपैठ प्रारंभ कराई गई है।

डेमोग्राफी (Demography) इसी प्रकार चेंज हुई तो यह लोग आज यात्रा रोक रहे हैं, आने वाले समय में घरों में घंटी व शंख नहीं बजाने देंगे। भाजपा को लाइए, एक रहिए और नेक रहिए। भाजपा लाइए, रामनवमी की सुरक्षित यात्रा निकालिए। देश का इतिहास गवाह है, जब भी जाति, क्षेत्र व भाषा के नाम पर बटे हैं तो निर्ममता से कटे हैं।

योगी ने कहा कि कहीं बांग्लादेशी तो कहीं रोहिंग्या घुसपैठ हो रही है। दुस्साहस की पराकाष्ठा तब होती है जब पर्व-त्योहार में उनके द्वारा मां दुर्गा, रामनवमी जुलूस पर पथराव होता है। वर्ष 2017 के पहले यूपी में भी होता था लेकिन अब वहां शोभायात्रा पर पथराव नहीं होता।

क्योंकि, ऐसे करने वाले अंजाम भुगतते हैं। UP में कर्फ्यू है न दंगा, वहां सब चंगा। CM ने कहा कि जैसे कश्मीर से पत्थरबाज समाप्त हुए, भाजपा सरकार बनने पर वैसे ही झारखंड से नक्सलवाद भी समाप्त करेंगे।

साथ ही कहा कि पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई से अधिक सीटें जीती और कांग्रेस धराशायी हो गई। वहां की जनता ने बताया कि विकास, सुरक्षा, सुव्यवस्था व सुशासन के लिए डबल इंजन आवश्यक है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार चले तो सोने पर सुहागा है।

लूट का इससे घटिया स्तर नहीं देखा जा सकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए कोडरमा से चार-चार हुतात्माओं ने बलिदान दिया था लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है।

एक आलमगीर आलम औरंगजेब ने देश को लूटा व पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, दूसरा झामुमो सरकार का मंत्री आलमगीर था, उसके व नौकरों के घर में नोटों की गड्डियां मिली थीं।

इसने गरीबों व झारखंडवासियों का पैसा लूटा। लूट का इससे घटिया स्तर नहीं देखा जा सकता। विकास के नाम पर जिन लोगों ने आमजन को छला है, यह चुनाव उन्हें जवाब देने का अवसर है। जहां भी भाजपा सरकारें हैं, वहां विकास का मॉडल और विरासत का सम्मान किया।

कांग्रेस के समय चीन भारत में घुसता था, आज उनकी सेना पीछे हट रही

योगी ने कहा कि अब देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होगा। कांग्रेस की सरकार होती थी तो चीन हमारे देश के अंदर घुसता था और अब चीन की सेना पीछे हट रही है। वहां भारत की सेना गश्त कर रही है। भारत का नाम सुनकर पाकिस्तान को कंपकंपी शुरू हो जाती है।

पाकिस्तान को सपने आते हैं। वह यूएन में कहता है कि भारत हमला कर सकता है, बचाओ। सरकार ऐसी ही होनी चाहिए, जो दुश्मन के दिल को दहला सके।

झामुमो सरकार का संरक्षण पाकर झारखंड में फल-फूल रहे माफिया

योगी ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो व राजद ने गरीबों के पेट पर लात मारा। किसानों को आत्महत्या और नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर किया।

प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर यह क्षेत्र अभ्रक की खदानों के लिए जाना जाता है। घर बनाने के लिए गरीब को एक ट्राली बालू नहीं मिलता लेकिन सरकार का संरक्षण प्राप्त करके बालू माफिया, वन माफिया, शराब माफिया, भूमाफिया फल-फूल रहे हैं। माफिया का उपचार केवल भाजपा है।

पहले उत्तर प्रदेश में भी माफिया सीना तानकर चलते थे लेकिन 2017 के बाद जब बुलडोजर ने चलना प्रारंभ किया तो दुर्दांत से दुर्दांत माफिया भी उत्तर प्रदेश को छोड़ चुके हैं। खनन, वन, पशु, संगठित अपराध में लिप्त माफिया, शराब, भूमाफिया आदि यूपी से ऐसे ही गायब हो गए हैं, जैसे गधे के सिर से सींग।

योगी ने कहा कि संताल क्षेत्र में जनजातीय की आबादी 42 से घटकर 28 फीसदी होने पर कोर्ट ने भी चिंता व्यक्त की है और जांच करने को कहा है कि यह आबादी कैसे दूसरे समुदाय की हो गई है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस मंशा के साथ झारखंड का निर्माण किया था, उन भावनाओं को सम्मान देने, विकसित व सुरक्षित झारखंड की स्थापना के लिए यह चुनाव है।

इस दौरान योगी ने कोडरमा से Dr. Neera Yadav, बरकठा से अमित यादव, बड़कागांव से रोशनलाल चौधरी, हजारीबाग सदर से प्रदीप प्रसाद, जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू, पश्चिम से सरयू रॉय, पोटका से मीरा मुंडा व जुगसलाई से रामचंद्र सहिस के लिए वोट मांगे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...