लोहरदगा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newswrap

लोहरदगा: कैरो प्रखंड थाना क्षेत्र के कैरो कुम्हारटोली निवासी सहदेव महतो का 24 वर्षीय पुत्र संतोष महतो ने शनिवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि सबकुछ ठीक ठाक था। संतोष महतो दो चार दिन पहले ही बंगलौर से काम करके त्योहार मनाने के लिये घर लौटा था।

रात में करम पर्व को लेकर चारो ओर हर्षोल्लास का माहौल था। उसके आंगन में करम गाड़ा गया था।

सुबह में घर समेत मुहल्ले के बालिकाएं,महिलाएं करम डाल को बहाने के लिए पूरबे नदी चले गए।

इसी बीच संतोष महतो ने अपने कमरे का दरवाजा बन्दकर पाइप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर कैरो थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर शव को पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल लोहरदग़ा भेज दिया ।