Latest Newsझारखंडझारखंड यूथ कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

झारखंड यूथ कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल तथा गैस के कीमतों में अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि को लेकर गुरुवार को साइकिल रैली निकाली गई।

यह रैली मोरहाबादी बापू वाटिका से निकाली गई जो रेडियम रोड, कहचरी चौक, होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची।

मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल के दामों को बेहिसाब बढ़ाकर देश की 135 करोड की जनता को परेशान करने का काम कर रही है।

केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण आज देश में डीजल-पेट्रोल की कीमत सर्वाधिक है, जबकि अगल-बगल देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम आधे दरों पर वहीं जनता को मिल रहा है।

वह भी देश वहीं से क्रूड ऑयल खरीद रहे हैं, जहां से भारत देश खरीद रहा है। केंद्र सरकार की मोदी सरकार 135 करोड की जनता को लूट रही है और अपने पुंजीपति मित्रों जैसे अदानी, अंबानी की तिजोरी भरने की कार्य कर रही है।

कुमार गौरव ने कहा कि केंद्र की सरकार जनता को इस तरह से परेशान कर रही है, जिस तरह एक समय हिटलर ने अपने प्रजा को परेशान करता था।

इन्हें सिर्फ अपने आका अदानी अंबानी की तिजोरी की चिंता है।

पिछले साल कोविड-19 में देश कंप्लीट लाॅकडाउन था, जिसमें जनता की अर्थव्यवस्था बिगड़ी लेकिन केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए कोई आर्थिक मदद पैकेजे नहीं लाया।

कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, राजेश कच्छप, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता आदि ने साईकिल में यात्रा कर केन्द्र सरकार का जबरदस्त विरोध किया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...