झारखंड की राजधानी रांची में हर माह 12 मर्डर, 19 रेप और 213 चोरी की वारदात

रांची के ग्रामीण इलाकों में यहां उग्रवादी संगठन TPC और PLFI उग्रवादी संगठन (TPC and PLFI Militant Organizations) एक बार फिर से सक्रिय हो रहे हैं

News Aroma Media
3 Min Read

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अपराध (Crime in Ranchi) को कंट्रोल करने के लिए चाहे जो दावा किया जाए, हकीकत इसके विपरीत दिखाई पड़ती है। आंकड़े बता रहे हैं कि यहां स्थिति ठीक नहीं है।

यहां हर माह 12 मर्डर, 19 रेप और 213 चोरी (Murder, Rape, Chori) की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले एक महीने की बात की जाए, तो राजधानी रांची में हत्या, दुष्कर्म, लूट,चोरी की 11 बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।

ग्रामीण इलाकों में उग्रवादी संगठनों की सक्रियता

रांची के ग्रामीण इलाकों में यहां उग्रवादी संगठन TPC और PLFI उग्रवादी संगठन (TPC and PLFI Militant Organizations) एक बार फिर से सक्रिय हो रहे हैं।

रांची के रातू, बुढ़मू, खलारी, पिठौरिया, कांके, ठाकुर गांव, ओरमांझी, चान्हो, मैक्लुस्कीगंज, नगड़ी और मांडर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में TPC संगठन सक्रिय हुआ है। इन इलाकों में काम करने वाले कारोबारी भयभीत रहते हैं।

अक्टूबर माह की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

24 अक्टूबर 2023 : कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक पर दिनेश सिंह उर्फ बिक्की नाम के युवक को गोली मार दी थी. इस मामले में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisement -
sikkim-ad

20 अक्टूबर 2023: रांची के कांके में कृषि वैज्ञानिक के घर का ताला तोड़ कर 20 लाख रुपये के संपत्ति की चोरी।

19 अक्टूबर 2023: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव में तीन युवकों दीपक सिंह, भोमा सिंह और नरेश नाम के युवकों को गोली मारी थी। इस मामले में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

18 अक्टूबर 2023: सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित रांची नर्सिंग होम के पास अपराधियों ने महिला से ढाई लाख रुपया लूट कर फरार हो गए। इस मामले में किसी की अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

06 अक्टूबर 2023: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र की रहने वाली छठी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

05 अक्टूबर 2023: अरगोड़ा और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग महिलाओं से चेन की छिनतई हुई थी। इस घटना को लेकर थाने में केस दर्ज किया था।

05 अक्टूबर 2023: रांची में धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना की अंजाम दिया गया था। पुलिस ने सभी सभी आरोपी गिरफ्तार किया था।

01 अक्टूबर 2023: रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के हुलसू गांव में अपराधियों ने एके -47 से फायरिंग (Firing) कर बालू कारोबारी राजेश साहू की हत्या कर दी थी, जबकि इस घटना सहयोगी संदीप घायल हो गए थे। इस मामले में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply