तेजी से बदल रहा झारखंड का मौसम, मौसम विभाग ने…

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड का मौसम तेजी से बदल रहा है, वातावरण से नमी खत्म हो रही है और पश्चिम की शुष्क हवाओं का रुख झारखंड की ओर है

News Aroma Media

रांची: झारखंड से मानसून (Monsoon) की वापसी शुरू हो गई है। सोमवार को यह कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के पश्चिमी हिस्से, झारखंड के गढ़वा सीमा और पलामू के कुछ हिस्से समेत बिहार के पूर्वी हिस्से से गुजरा।

मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार, झारखंड का मौसम तेजी से बदल रहा है। वातावरण से नमी खत्म हो रही है और पश्चिम की शुष्क हवाओं का रुख झारखंड की ओर है।

अक्टूबर माह में अभी तक 134.2 मिली मीटर बारिश

झारखंड में इस मानसून सीजन (Monsoon Season) के दौरान 752.0 mm मिमी जो सामान्य वर्षापात 1022.9 मिमी से 26 प्रतिशत कम है। वहीं राजधानी में 759.3 मिली मीटर बारिश भी जो सामान्य वर्षा 227.7 मिमी से 26 फीसदी कम है।

वही अक्टूबर माह में अभी तक 134.2 मिली मीटर बारिश (Rain) हुई है। जो सामान्य वर्षा पाठ 38 मिमी से 253 प्रतिशत अधिक है।