तीन दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली से रांची पहुंचे राजेश ठाकुर

Central Desk
1 Min Read

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद रविवार को रांची पहुंचे।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह आलाकमान के बुलावे पर नई दिल्ली गए थे।

इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान परिस्थिति से आलाकमान को अवगत कराया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली दौरे के क्रम में राजेश ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मुलाकात की थी।

Share This Article