झारखंड में लव जिहाद! विधवा महिला के साथ बनाया शारीरिक संबंध, शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश

News Aroma Media
4 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा हजारीबाग: चैपारण थाना क्षेत्र के बहेरा निवासी विधवा महिला ने थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।

उन्होंने आवेदन में कहा है कि 2 माह पूर्व एक अनजान नंबर से फोन आया और अपना नाम अर्जुन बताया।

बार-बार फोन आने के बाद बातचीत होने लगी और बात दोस्ती के साथ शादी तक बढ़ गई। फोन लगने की बात कह कर दाेस्ती की और खुद को अर्जुन बता कर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

दोनों में प्यार इतना बढ़ा कि युवक महिला के घर पहुंच गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया।

4 दिन रुकने के बाद जब वह वापस घर लौटना चाहा तो महिला ने शादी की बात की। इस बात पर युवक ने कहा कि मैं अर्जुन नहीं रहीम हूं। मुझसे शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा।

मामला जब प्रकाश में आया तो विश्व हिंदू परिषद के लोग सामने आए फिर यह मामला थाना पहुंचा। थाना में मामला पहुंचते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

धनतेरस के दिन मेरे घर आ गया और 5 दिनों तक साथ रहा

इस संबंध में बताया गया कि चौपारण प्रखंड के बहेरा निवासी महिला ने थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से कहा है कि 2 माह पूर्व एक अनजान नंबर से फोन आया और अपना नाम अर्जुन बताया।

बार-बार फोन आने के बाद बातचीत होने लगी और बात दोस्ती के साथ शादी ब्याह तक बढ़ गई। फिर मिलने की बात हुई तो मैंने अपना घर का पता उसे दे दिया। अर्जुन धनतेरस के दिन मेरे घर आ गया और 5 दिनों तक मेरे साथ रहा।

शारीरिक संबंध बनाया, बगैर शादी किए तुम कैसे चले जाओगे

19 नवम्बर गुरुवार को अर्जुन घर जाने की बात करने लगा। मैंने कहा कि तुमने शादी का वादा किया था और शारीरिक संबंध भी बनाया। बगैर शादी किए तुम कैसे चले जाओगे। इसके बाद उसने कहा कि मैं एक मुस्लिम युवक हूं।

मेरा नाम मोहम्मद रहीम है। घर मुजफ्फरपुर बिहार है। अगर मुझसे शादी करना चाहती हो तो तुम्हें अपना धर्म बदलना पड़ेगा। इस बात पर मैंने इंकार कर दिया। उसके बाद भी जबर्दस्ती करने की कोशिश की।

मैंने हल्ला किया तो गांव के लोग आ गए और उसे पकड़कर आधार कार्ड देखा तो उसमें उसका नाम मोहम्मद रहीम था। मैंने गांव वालाें को सारी बात बता दी।

गांव वाले लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने आरोपी को हजारीबाग जेल भेज दिया।

वही विहिप प्रखंड मंत्री शेखर गुप्ता का कहना है कि लव जिहाद के रूप में हिंदू महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित करके चलाया जा रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक है।

प्रशासन को ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

Share This Article