पलामू: JMM के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा (Rajendra Prasad Sinha) के समक्ष गुरुवार को दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मनोहर कुमार चंद्रवंशी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ JMM का दामन थामा। सभी को जिला अध्यक्ष ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
किसानों को मेधा डेयरी प्लांट की सौगात
मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि झामुमो समाज के सभी लोगों के हितों का ख्याल रखती है, आज मनोहर चंद्रवंशी जी जैसे पत्रकार के शामिल होने से JMM पलामू को और मजबूती मिली है।
कल ही मुख्यमंत्री ने पलामू के किसानों को मेधा डेयरी प्लांट (Medha Dairy Plant) के रूप में सौगात दी है, झारखंड सरकार धान की तरह वन उत्पादों पर MSP देगी।
साथ ही पशुधन में वृद्धि हो और पलामू राज्य का बड़ा दूग्ध उत्पादक राज्य बने इसके लिए हेमंत सरकार पशुधन पर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान दे रही है, साथ ही दूध पर तीन रुपया प्रोत्साहन राशि भी देगी।