रांची से सड़क मार्ग से पीएम के जमशेदपुर जाने को JMM ने बताया सुरक्षा से खिलवाड़

बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री का करीब 120 किलोमीटर का सड़क मार्ग से सफर करना उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ है। हमें अपने पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और पदाधिकारियों पर पूरा भरोसा है

News Update
2 Min Read

JMM On PM Modi Jamshedpur Road: रविवार को रांची से जमशेदपुर सड़क मार्ग से जाने को झामुमो ने PM की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया है।

जमशेदपुर में मौसम खराब होने के कारण PM मोदी का हेलीकॉप्टर रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से जमशेदपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका। ऐसे में PM मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने वाली जनसभा के लिए सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।

इसे लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय (Manoj Pandey) ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खौफ इतना ज्यादा है कि प्रधानमंत्री को जोखिम उठाकर सड़क मार्ग से 120 किलोमीटर की यात्रा कर जमशेदपुर आना पड़ा।

बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री का करीब 120 किलोमीटर का सड़क मार्ग से सफर करना उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ है। हमें अपने पुलिस कर्मियों, अधिकारियों और पदाधिकारियों पर पूरा भरोसा है।

भाजपा नेताओं को लग रहा है कि अगर प्रधानमंत्री जमशेदपुर की जनसभा में नहीं पहुंचे तो उनकी पहले से तय चुनावी हार और अधिक निश्चित हो जाएगी।

भाजपा ने इस तरह किया पलटवार

PM मोदी के सड़क मार्ग से जमशेदपुर आने पर झामुमो द्वारा उठाए गए सवाल पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) खुद कहते हैं कि वे डर में जी रहे हैं।

उनसे कोई कैसे डर सकता है। उन्होंने कहा कि दरअसल खराब मौसम के बावजूद जिस तरह से कोल्हान की जनता लाखों की संख्या में जमशेदपुर में जुटी। PM उन्हें निराश नहीं करना चाहते थे। झारखंड की जनता का प्यार और सम्मान ही है कि PM मोदी सड़क मार्ग से भी जमशेदपुर पहुंचे।

Categories
Share This Article