राजभवन में लगाई गई चार कुर्सियां, 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे चंपई सोरेन

राज्यपाल ने महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को गुरुवार देर रात राजभवन आमंत्रित कर सरकार बनाने का न्योता दिया।

News Aroma Media

Champai Soren Oath Ceremony: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज (शुक्रवार) दोपहर 12:15 बजे 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राजभवन में चार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसका मतलब निकाला जाए तो ये होता है कि चार लोग शपथ लेंगे। बसंत सोरेन, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता शपथ ले सकते हैं।

बताते चलें कि राज्यपाल ने महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को गुरुवार देर रात राजभवन आमंत्रित कर सरकार बनाने का न्योता दिया। राजभवन से बाहर चंपई सोरेन ने कहा कि मंगलवार शाम से राज्य में मुख्यमंत्री नहीं है। लिहाजा वह शुक्रवार को शपथ लेंगे। राज्यपाल ने 10 दिनों के भीतर विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने का निर्देश दिया है।

अब तक मुख्यमंत्री

-एकीकृत बिहार से अलग होने के बाद यहां बाबूलाल मरांडी को झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। झारखंड आंदोलन से जुड़े शिबू सोरेन तीन बार मुख्यमंत्री बने।

-भाजपा के आदिवासी चेहरे के तौर पर जाने जानेवाले अर्जुन मुंडा तीन बार मुख्यमंत्री बने।

-राज्य के निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा को भी मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

– मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास ने ही कार्यकाल पूरा किया है।

-हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह चार साल एक महीने इस पद पर आसीन रहे।