Supriyo Bhattacharya on BJP: JMM के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक के संवाददाता सम्मेलन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि BJP के आयातित प्रवक्ता का आज रांची आगमन हुआ।
ऐसा लगा कि मानो कोई विद्वान आ गया हो। JMM के विषय पर BJP प्रवक्ता ने जिस प्रकार से बयानबाजी की है, वो निंदनीय है। क्योंकि JMM संघर्ष की बनी हुई पार्टी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड हमने बनाया है और हम ही रहेंगे। पटना में एक हॉस्पिटल है जो BJP प्रवक्ता का है। इस Hospital को उनके पिता ने बनवाया था। किसी भी घर को बनाने में बहुत लोगों का योगदान होता है। लेकिन वह घर सभी व्यक्ति का नहीं हो जाता है। चार दशकों की लड़ाई के बाद हमें झारखंड मिला है। इसकी लड़ाई JMM ने लड़ी।
भट्टाचार्य शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि JMM झारखंडी हित के लिए हमेशा संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी को जान का खतरा है। सुबह तो वह अपने कार्यकर्ताओं के बीच में थे। बहुतों से बातें हुई होंगी। ऐसा झूठा आदमी हमने नहीं देखा।
उन्होंने कहा कि HEC को बनाने वाला, RIMS की बिल्डिंग का डिजाइन बनाने वाला आदिवासी ही था। जयपाल सिंह मुंडा का अपमान किया जा रहा है। यह मानसिकता है कि आदिवासी कैसे आगे बढ़ सकता है। समय चक्र घूम रहा है। हमें मालूम नहीं है कि पटना के Udyan Hospital में क्या-क्या होता है।
जिस प्रकार से BJP के प्रदेश स्तरीय नेताओं को आज रांची आए BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सपना दिखाने का कार्य कर रहे हैं, हमारे पार्टी की ओर से यह उनके लिए राय होगी कि उनके लुभावनी बातों में ना आए।