Latest Newsझारखंडबागी बन चुनाव लड़ने वाले नेताओं पर JMM ने अब शुरू कर...

बागी बन चुनाव लड़ने वाले नेताओं पर JMM ने अब शुरू कर दी करवाई, जानिए..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JMM Action On the Leaders Contested the Elections: बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले अपने नेताओं पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने करवाई शुरू कर दी है।

पहली कार्रवाई करते हुए पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय (Vinod Pandey) ने बंसत लौंगा को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व विधायक बसंत बागी होकर खूंटी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

लौंगा को संबंध में भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बसंत लौंगा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया है।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन (Shibu Soren) के आदेश पर उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। हालांकि चमरा लिंडा के खिलाफ अभी कार्रवाई नहीं की गई है।

लोहरदगा सीट से JMM के विधायक चमरा लिंडा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार के विधायक हैं। इसके अलावा वह 2 बार 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बता दें कि बसंत लौंगा 1995 से लेकर 2000 तक कोलेबिरा से JMM के विधायक रह चुके हैं। फिलहाल उन्होंने खूंटी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है, जबकि इस सीट से इंडिया गठबंधन ने कालीचरण मुंडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसंत 2002 से लेकर साल 2014 तक सिमडेगा JMM जिला समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...