DRDO में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DRDO Apprentice Recruitment 2024 : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर काम की है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में अप्रेंटिस (Apprentice) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है।

पदों का ब्यौरा

बताते चलें इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 200 पद भरे जाएंगे। जिनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 40 पद, टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 40 पद और ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास) के 120 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

ग्रेजुएट अप्रेंटिस : B।E/B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक)

टेक्निशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) : डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, रासायनिक)

ट्रेड अप्रेंटिस (ITI पास) : फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक-डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, और COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 अगस्त 2024 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया एकेडमिक मेरिट और आवश्यकतानुसार इंटरव्यू के आधार पर होगी, जिसके लिए दस्तावेजों की जांच आवश्यक है।

शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को आवेदन में दिए गए ई-मेल पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन/जॉइनिंग के दौरान मूल और स्व-प्रमाणित दस्तावेज लाने होंगे।

Share This Article