JSSC ने जारी किया 2025-26 का परीक्षा कैलेंडर, 38,988 पदों पर होगी भर्ती

अगस्त 2023 में आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की दो श्रेणियां-इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पंचपरगनिया और कुरमाली) और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (उर्दू)-रद्द हो गई थीं। इनकी दोबारा परीक्षा अब जून 2025 में होगी। परिणाम अगस्त से नवंबर 2025 तक और इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य का रिजल्ट जनवरी 2026 में आएगा। इन दोनों में कुल 26,001 पदों पर नियुक्तियां अगले साल तक पूरी होंगी।

News Post
2 Min Read
2

JSSC Exam Calendar: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने शुक्रवार को 2025-26 के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर लाखों अभ्यर्थियों को राहत दी। लगभग 39,000 पदों की भर्ती का यह कैलेंडर झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत है।

इस कैलेंडर में 38,988 पदों के लिए 13 प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापन, परीक्षा और परिणाम की तारीखें शामिल हैं। शिक्षक, पुलिस और तकनीकी पदों पर भर्ती की यह समय-सारिणी युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

पिछली परीक्षाओं का रिजल्ट होगा जल्द

जेएसएससी ने बताया कि सितंबर 2023 में हुई महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा (488 पद) का रिजल्ट मई 2025 और मैट्रिक स्तर प्रतियोगिता परीक्षा (455 पद) का रिजल्ट जुलाई 2025 में आ सकता है। इसके अलावा, मई-जून 2025 में दो नई परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी होंगे, जिससे अभ्यर्थियों को नई भर्तियों की तैयारी का मौका मिलेगा।

सहायक आचार्य की रद्द परीक्षा जून में होगी

अगस्त 2023 में आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की दो श्रेणियां-इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पंचपरगनिया और कुरमाली) और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (उर्दू)-रद्द हो गई थीं। इनकी दोबारा परीक्षा अब जून 2025 में होगी।

परिणाम अगस्त से नवंबर 2025 तक और इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य का रिजल्ट जनवरी 2026 में आएगा। इन दोनों में कुल 26,001 पदों पर नियुक्तियां अगले साल तक पूरी होंगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

उत्पाद सिपाही और पुलिस भर्ती परीक्षा की ये हैं तारीखें

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 : 580 पदों के लिए जुलाई 2025 में होगी, रिजल्ट नवंबर 2025 में।

झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 : 4,919 आरक्षी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा।

झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 : 975 पदों के लिए मई 2025 में विज्ञापन, अक्टूबर 2025 में परीक्षा और जनवरी 2026 में रिजल्ट।

झारखंड स्नातक (तकनीकी/विशिष्ट) योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 : 695 पदों के लिए जून 2025 में विज्ञापन, नवंबर 2025 में परीक्षा और फरवरी 2026 में रिजल्ट।

Share This Article