अंतरिम बेल मिलने पर कल्पना सोरेन ने केजरीवाल को दी बधाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren Congratulated Arvind Kejriwal: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल (Arvind Kejriwal) को एक जून तक मिले अंतरिम जमानत पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने शुक्रवार को X हैंडल के जरिए कहा कि तानाशाही ताकतों को यह दिखाना है कि देश बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार ही चलेगा।

आज अंतरिम बेल मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को हार्दिक बधाई और जोहार। उनकी संघर्ष की साथी सुनीता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी हार्दिक बधाइयां।

कल्पना ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि तानशाही ताकतों का किला ध्वस्त होना शुरू हो गया है।

मैं यह भी कह देना चाहती हूं कि यदि किसी को आदिवासी पसंद नहीं है, किसी को यदि आंख से आंख मिलाकर अपना हक मांगने वाला आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक अच्छा नहीं लग रहा है तो उन्हें अपनी आदत बदलनी होगी। झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं। लड़ेंगे और जीतेंगे।

Share This Article