Latest Newsझारखंडअब समय आ गया है..., हेमंत सोरेन को जेल भेजने वालों को...

अब समय आ गया है…, हेमंत सोरेन को जेल भेजने वालों को सिखाना है सबक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Program organized at Latehar Headquarters: मईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम (Mayiya Samman Yatra Program) का आयोजन बुधवार को लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया गया।

लातेहार जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक Kalpana Soren ने कहा कि CM हेमंत सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है लेकिन कुछ लोग झारखंड के विकास को पचा नहीं पा रहे थे और हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया। अब समय आ गया है कि जिन लोगों ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा था उन्हें सबक सिखाया जाए।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा आम जनों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

सीधे एक वर्ष में 12,000 रुपये सिर्फ एक राशि ही नहीं

कृषकों के हितों में कार्य करने का काम किया है। बड़ी संख्या में कृषकों के ऋण की माफ़ी कराने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे एक वर्ष में 12,000 रुपये सिर्फ एक राशि ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

मंत्री बेबी देवी ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम (Education Minister Vaidyanath Ram) ने कहा कि झारखंड में अब गांव से सरकार चलती है।

हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले चार वर्षों तक लगातार पंचायत पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर यह साबित कर दिया कि यह आम लोगों की सरकार है। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...