झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, पूरे हफ्ते आसमान में छाए रहेंगे आंशिक बादल

News Aroma Media

रांची: राज्य में पांच जनवरी तक आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान सुबह में कोहरे या धुंध (Fog Or Haze) का भी रहेगा। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र (Weather Station) ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की जायेगी।

हालांकि, इसके पहले अगले तीन-चार दिन तक तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी।

झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, पूरे हफ्ते आसमान में छाए रहेंगे आंशिक बादल - Kankani will increase in Jharkhand, the sky will remain partly cloudy for the whole week

अगले तीन-चार दिन तक का तापमान…

रांची में पांच जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान है।

रविवार को रांची के अधिकतम तापमान (Maximum temperature) में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है।

रांची का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 फीसदी कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, पूरे हफ्ते आसमान में छाए रहेंगे आंशिक बादल

जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी, जबकि न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़ गया।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है।

डालटेनगंज (Daltonganj) का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

पिछले 24 घंटे के दौरान यहां अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी।