कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन

News Aroma Media
2 Min Read

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के कई कलाकारों का कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है।

कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार की भी दिल का दौरा पड़ने से निधन (Kannada star Puneeth Rajkumar Death) हो गया।

कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन-Kannada star Puneeth Rajkumar dies of heart attack in Mumbai

कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले है पवन

उनकी मौत की खबर ने पूरी साउथ सिनेमा इंडस्ट्री (South Cinema Industry) को हिला कर रख दिया. इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री को एक और दुखद खबर का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल एक युवा अभिनेता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. इस अभिनेता की उम्र महज 25 साल थी. अभिनेता का नाम पवन है और उन्होंने हिंदी और तमिल टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

अभिनेता का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पवन की मुंबई स्थित उनके आवास पर सुबह करीब पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन होने की बात कही जा रही है। पवन कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले हैं।

खबर के मुताबिक, पवन का पार्थिव शरीर मुंबई से उनके गृहनगर मांड्या (Hometown Mandya) पहुंचेगा, जहां उनके परिवार वाले उनका अंतिम संस्कार करेंगे।

कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन-Kannada star Puneeth Rajkumar dies of heart attack in Mumbai

उनकी मौत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले पवन काम के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। वह हिंदी और तमिल में विभिन्न धारावाहिकों (Serials) का हिस्सा थे।

उनकी असामयिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है. उनकी मौत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, सिवाय इसके कि यह दिल का दौरा था।

Share This Article