Karnataka Exit Poll 2023 : कांग्रेस बहुमत के पार, BJP को मिल रही हैं इतनी सीटें

कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? इसको लेकर तमाम न्यूज चैनलों ने अपना-अपना एग्जिट पोल कराया है

News Aroma Media

नई दिल्ली: Karnataka Exit Poll के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के पार जाती दिख रही है। Times Now के एग्जिट पोल (Exit Poll) में कांग्रेस को 106 से 120 सीटें, BJP को 78 से 92 और JDS को 20 से 26 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में पूर्ण बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए बुधवार शाम 6 बजे मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होते ही तमाम एग्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजे आ गए हैं।

कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? इसको लेकर तमाम न्यूज चैनलों (News Channels) ने अपना-अपना एग्जिट पोल कराया है। हम आप तक टाइम्स नाउ एग्जिट पोल (Times Now Exit Poll) के नतीजे पहुंचा रहे हैं।

Karnataka Exit Poll 2023 : कांग्रेस बहुमत के पार, BJP को मिल रही हैं इतनी सीटें-Karnataka Exit Poll 2023: Congress beyond majority, BJP getting so many seats

न्यूज नेशन CGS का एग्जिट पोल

न्यूज नेशन और पी मारक्यू (News Nation and P Marque) के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, JDS  को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

TV9 कन्नड C-VOTER का एग्जिट पोल

TV9 Kannada C-Voter ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा (BJP) को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में JDS  को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

Karnataka Exit Poll 2023 : कांग्रेस बहुमत के पार, BJP को मिल रही हैं इतनी सीटें-Karnataka Exit Poll 2023: Congress beyond majority, BJP getting so many seats

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल

रिपब्लिक और पी मारक्यू के एग्जिट पोल (Republic and P Marque Exit Polls) के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, JDS को 24-33 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।