सभी प्रखंड में सदस्यता अभियान चलायेगी जिला कांग्रेस

News Aroma Media
1 Min Read

खूंटी: जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूरे जिले में सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया।

मौके पर निणय लिया गया कि जिले के हर प्रखंड और पंचायत लोगों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जायेगा।

मौके पर जिला पर्यवेक्षक और प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति की गयी। बैठक में प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा, आदिवासी जिलाध्यक्ष विल्सन टोपनो, सेवादल अध्यक्ष नरेश तिर्की, जिला सचिव सयूम अंसारी, बसंत सोरेन, विपिन लुगुन, महिला कांग्रेस की क्रिस्टीना बारला, मरियम आईन्द, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल कमल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article