खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सरकार (Hemant Government) की जनविरोधी नीति तथा यहां व्याप्त भय, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, हत्या, अनाचार आदि के लिए हेमंत सरकार को जिम्मेवार बताते हुए सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की।

News Aroma Media

Khunti BJP Took out Protest March: संसद परिसर में INDIA गठबंधन के नेताओं द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के किये गये अपमान को लेकर BJP कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला और प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सरकार (Hemant Government) की जनविरोधी नीति तथा यहां व्याप्त भय, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, हत्या, अनाचार आदि के लिए हेमंत सरकार को जिम्मेवार बताते हुए सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की।

नेताजी चौक से भगत सिंह चौक तक निकाले गए आक्रोश मार्च में पार्टी के झंडा-बैनर के साथ शामिल BJP कार्यकर्ता उप राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहंेगा हिंदुस्तान, राहुल गांधी मुर्दाबाद, शर्म करो शर्म करो राहुल गांधी शर्म करो आदि नारे लगा रहे थे।

मौके पर BJP के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आए दिन राज्य में लूट, अपहरण, बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। राज्य में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अब जेल में भी हत्या जैसी वारदात होने लगी है। ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ही राज्य में कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रहे हैं।

ऐसे में इस सरकार को बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। आक्रोश प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। आक्रोश मार्च में BJP के जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया के रूपेश जायसवाल, शिवम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।