छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद तनाव का आलम कायम, दो गांवों के बीच…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Crime: बुधवार को कर्रा थाना (Karra Police station) क्षेत्र में छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद टुनगांव और डुमरदगा गांव के बीच तनाव का आलम बरकरार है।

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के लोग आक्रोशित हैं। पुलिस की सूझबूझ से मामला नियंत्रण में है। एक आरोपी मंटू मिश्र समेत एक अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बुधवार की रात 12 बजे तक SDM अनिकेत सचान, SDPO खूंटी और तोरपा टुनगांव में थे। अभी भी टुनगांव में पुलिस बल तैनात है।

SP अमन कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण में दोनों पक्ष ने लिखित शिकायत की है, जिसके आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई। छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता द्वारा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

दूसरी ओर मारपीट में घायल युवक की ओर से 5 नामजद समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। एसपी ने कहा कि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और अज्ञात आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Share This Article