Latest Newsझारखंडझारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति दीपक बिरूआ की अध्यक्षता में शुक्रवार को परिसदन खूंटी में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पिछले तीन वर्षों के दौरान क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में समिति के सदस्य और विधायक नारायण दास और लम्बोदर महतो शामिल थे। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये।

मौके पर योजनाओं के प्राक्कलन और खर्च का ब्योरा, उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक समापन के पश्चात विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति व सदस्यों ने स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में खूंटी-अड़की मुख्य मार्ग सहित अन्य पथों का निरीक्षण किया।

मौके पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल,पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता का आवश्यक निर्देश दिये गये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मीणा, उप विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, आइटीडीए, अपर समाहर्ता, श्रम अधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कारा अधीक्षक सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...