खूंटी में कांग्रेस ने चलाया जन जागरण अभियान

News Aroma Media
1 Min Read

खूंटी: केंद्र सरकार की जन विरोधी नीति और बढ़ती महंगाई के विरोध में खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुरहू प्रखंड के कई गांवों में जन जागरण अभियान चलाया।

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पौलुस पूर्ति की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने इंदीपीड़ी, जीवन टोला, साड़ीगांव, बिन्दा, जाते, सियांककेल, कोलोम्दा, कुड़की, बांदे, तुम्बुकेल, डुडरी गांव में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया।

कांग्रेस द्वारा अड़की प्रखंड में भी प्रखंड अध्यक्ष बसंत सेठ की अध्यक्षता में सिन्दरी, पुरना नगर, अड़की, सेरेंगहातू, जारगा आदि गांव में जन जागरण अभियान चलाया गया।

मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम कृष्ण चौधरी, पूर्व विधायक काली चरण मुण्डा, संजय महतो, कयूम अंसारी, विश्वंभर सिंह मुण्डा आदि उपस्थित थे।

Share This Article