गढ़वा में एक आदिवासी युवती का अपहरण कर दुष्कर्म

होश आने के बाद पीड़िता (Victim) अपने परिजनों के साथ शाम करीब पांच बजे थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया

News Desk
1 Min Read

गढ़वा: गढ़वा जिले (Garhwa District) के रंका थाना (Ranka Police Station) इलाके में एक आदिवासी युवती का अपहरण कर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है।

पीड़िता (Victim) ने रविवार देर शाम रंका थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Raid) शुरू कर दी है।

पीड़िता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

घटना के संबंध परिजनों ने बताया है कि पीड़िता शनिवार रात करीब आठ बजे शौचालय के लिए घर से निकली थी। उसी क्रम में उसका अपहरण कर लिया गया। आरोप रंका थानांतर्गत सेमरखांड़ गांव (Semarkhand Village) के विजय सिंह पर लगा है।

परिजनों के अनुसार विजय उसे पकड़कर पास स्थित कटरा जंगल में ले गया। वहां उसे रातभर कब्जे में रखा और दुष्कर्म किया। रविवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ा।

उसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची। उसी दौरान वह घर में बेहोश हो गई। होश आने के बाद पीड़िता (Victim) अपने परिजनों के साथ शाम करीब पांच बजे थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। उसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) भेजा गया।

- Advertisement -
sikkim-ad
TAGGED:
Share This Article