Latest Newsझारखंडबोकारो में अपहरण कर युवती को नशे की दवा देखर दुष्कर्म करने...

बोकारो में अपहरण कर युवती को नशे की दवा देखर दुष्कर्म करने वाला दोषी करार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: चंदनकियारी थाना इलाके से एक युवती का अपहरण करते हुए दुष्कर्म (RAPE) की घटना अप्रैल 2014 में हुई थी।

कांड के आरोपी रसीद अंसारी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ योगेश कुमार सिंह की न्यायालय ने मंगलवार को दोषी करार दिया है।

अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार राय ने बताया कि मुकदमा को लेकर न्यायालय के समक्ष 9 गवाह और साक्ष्यों की प्रस्तुती की गई।

घटना चंदनकियारी इलाके में हुई थी। 7 अप्रैल 2014 की अहले सुबह युवती जब अपने घर से शौच के लिए निकली थी।

ओडिशा में युवक ने उसके साथ कई बार किया दुष्कर्म

उसी दौरान रसीद अंसारी ने रास्ते से ही उसका अपहरण (Kidnapped) कर ऑटो में जबरन बैठा लिया। आरोपी युवक ने युवती को बेहोश करने के लिए ऑटो में ही युवती को पानी में नशे की दवाई दी थी।

जिससे युवती बेहोश हो गई थी। अचेतावस्था आरोपी युवक ने युवती को ओडिशा लेकर चला गया। युवती को जब उसे होश आया, तो उसने पूछा वह कहां है।

उसे किस स्थान पर लेकर आया गया है। तब आरोपी से बताया कि उसे वह ओडिशा ले आया है। ओडिशा में युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

इस बीच युवती के परिजनों ने शक के आधार पर चंदनकियारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। तब पुलिस ने दोनों को ओडिशा (Odisha) से बरामद किया था।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...