कांग्रेस ने हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का काम किया, रिजिजू ने…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने फिर से सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष Rahul Gandhi पर तीखा हमला किया है।

उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं आना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू का दावा है कि Congress मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में देखती है और चुनावों के दौरान 15 प्रतिशत मुस्लिम वोट आरक्षित करने की बात करती है, जो पार्टी की मानसिकता को दिखाता है।

रिजिजू ने कहा…

रिजिजू ने कहा, कांग्रेस का मूल प्लान ही यही है कि मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर रखे और हिंदुओं को बांटा जाए। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक व्यक्ति जैसे राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष होना देश के लिए एक ‘श्राप’ है, क्योंकि उन्होंने संविधान की मूल भावनाओं को नहीं पढ़ा और उनके परिवार ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों के प्रति कांग्रेस के नजरअंदाज रवैये की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक पूर्वोत्तर को नजरअंदाज किया, जबकि वहां दुनिया के सबसे अधिक उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं।

हालांकि, रिजिजू ने बताया कि मोदी सरकार के आने के बाद से 10,000 से ज्यादा उग्रवादियों (Militants) ने हथियार डाल दिए हैं और मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, मणिपुर की घटना को छोड़कर पूरा पूर्वोत्तर शांतिपूर्ण है और जल्द ही विकास के मामले में देश के बाकी राज्यों के बराबर हो जाएगा।

Share This Article