खेल

KKR के रिंकू सिंह ने अविश्वसनीय पारी खेल पूरी दुनिया को बनाया दीवाना, 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ मार ली बाजी

IPL 2023 KKR : कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के रिंकू सिंह ने रविवार को अविश्वसनीय पारी खेल पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में KKR को 29 रन की जरूरत थी। यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे।

पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लिया और रिंकू सिंह (Rinku Singh) को स्ट्राइक दिया। इसके बाद अगली पांच गेंदों पर Kolkata को 28 रन की जरूरत थी, लेकिन जो हुआ वह कई वर्षों तक याद रखा जाएगा।KKR के रिंकू सिंह ने अविश्वसनीय पारी खेल पूरी दुनिया को बनाया दीवाना, 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ मार ली बाजी KKR's Rinku Singh made the whole world crazy by playing incredible innings, hitting 5 sixes in 5 balls.

Rinku Singh ने अब तक 16 सीजन का सबसे बेस्ट मैन फिनिश किया। उन्होंने अगली पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ Kolkata को हारी हुई बाजी जिता दी।

रिंकू 21 गेंदों में एक चौका और छह छक्के की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (Player of the Match Award) भी दिया गया। मैच के बाद रिंकू सिंह भावुक हो गए और उन्होंने खुद की संघर्षपूर्ण कहानी बताई है।KKR के रिंकू सिंह ने अविश्वसनीय पारी खेल पूरी दुनिया को बनाया दीवाना, 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ मार ली बाजी KKR's Rinku Singh made the whole world crazy by playing incredible innings, hitting 5 sixes in 5 balls.

55 लाख रुपये में केकेआर ने किया शामिल

एक बेहद गरीब परिवार से आने वाले रिंकू को Kolkata Knight Riders ने 55 लाख रुपये में शामिल किया था।

हालांकि, जो पारी उन्होंने रविवार को खेली वह अब तक IPL में कई करोड़पति खिलाड़ी भी नहीं खेल सके हैं।

25 साल के रिंकू पर कोलकाता फ्रेंचाइजी (Kolkata Franchise) ने भी पिछले काफी समय में काफी भरोसा जताया है।

इसी अटूट विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि रिंकू ने अपने दम पर मैच निकालकर दिया। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से आने वाले रिंकू के पिता LPG Cylinder की डिलीवरी करते थे।KKR के रिंकू सिंह ने अविश्वसनीय पारी खेल पूरी दुनिया को बनाया दीवाना, 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ मार ली बाजी KKR's Rinku Singh made the whole world crazy by playing incredible innings, hitting 5 sixes in 5 balls.

इन्हें समर्पित की अपनी पारी

2015-16 सीजन के दौरान जब रिंकू के परिवार पर पांच लाख रुपये का कर्ज था, तब रिंकू ने UP के अंडर-19 टीम से खेलना शुरू किया था और अपने दैनिक भत्ते से बचत करना शुरू कर दिया था।

यहां तक कि उन्होंने झाड़ू और पोछा लगाने की नौकरी भी शुरू कर दी थी। इन सभी बातों को याद करते हुए रिंकू बताते हैं- मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया, मैं एक किसान परिवार (Farming Family) से आता हूं।

मैंने जो भी गेंद मैदान से बाहर मारी वह उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने मेरे लिए इतना त्याग किया।KKR के रिंकू सिंह ने अविश्वसनीय पारी खेल पूरी दुनिया को बनाया दीवाना, 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ मार ली बाजी KKR's Rinku Singh made the whole world crazy by playing incredible innings, hitting 5 sixes in 5 balls.

रणजी ट्रॉफी में भी खेली कई बेहतरीन पारियां

KKR Academy से ही निकले रिंकू ने टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है और इसका परिणाम रिंकू को रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में भी मिला था।

रणजी ट्रॉफी के 2021-22 सीजन में रिंकू ने पांच मैचों की नौ पारियों में 58.83 की औसत से 353 रन बनाए थे। वह यूपी के लिए Top Scorer रहे थे। इनमें चार अर्धशतक शामिल थे।

वहीं, रणजी के 2022-23 सीजन में रिंकू ने सात मैचों की आठ पारियों में 63.14 की औसत से 442 रन बनाए।

इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह ध्रुव जुरेल और समीर चौधरी के बाद पिछले सीजन UP के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker