जानिए किन लोगों को कभी भी नहीं पीना चाहिए Amla का जूस, सेहत पर होता है नुकसान

News Aroma Media

Amla Juice Side effects : Skin Care से लेकर Hair Care तक आंवला के अनगिनत फाइदे हैं। आयुर्वेद ने आंवला को वरदान माना है। आंवले को Vitamin C का सबसे अच्छा श्रोत माना जाता है।

इतना ही नहीं आवंला में Vitamin A, B Complex, Potassium, Calcium, Magnesium, Carbohydrate, Iron और Fibre के गुण पाए जाते हैं।

परन्तु आंवले का सही उपयोग न होने पर शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है।

जानिए किन लोगों को कभी भी नहीं पीना चाहिए Amla का जूस, सेहत पर होता है नुकसान Know which people should never drink Amla juice, it causes harm to health

आंवले के फाइदे

औषधीय से भरपूर Amla वैसे, तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग साबुत आंवला खाने के साथ इसका Juice भी पीना पसंद करते है।

आंवले में भरपूर मात्रा में Vitamin C, फोलेट और फाइबर आदि पाए जाते हैं। आंवला खाने से Immunity मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी Healthy रहता है।

सर्दियों में इसका बहुत लोग जूस बनाकर पीना भी पसंद करते हैं। इसमें Vitamin C जैसे Antioxidants होते हैं जो आपकी Immunity को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसके अलावा भी आंवले में काफी सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं।

यह आपको बहुत सारी बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसके जितने फायदे होते हैं उतने ही नुकसान भी सम्भव है।

आंवले का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कई लोगों को इसका जूस पीने से Side Effects भी हो सकते हैं।

आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में। जिन्हें आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए।

जानिए किन लोगों को कभी भी नहीं पीना चाहिए Amla का जूस, सेहत पर होता है नुकसान Know which people should never drink Amla juice, it causes harm to health

Liver के मरीजों को

अगर आपको लीवर से जुड़ी बीमारियां हैं तो आपको आंवले का जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि आंवला Liver से जुड़ी कुछ स्थितियों में नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आंवले में Vitamin C होता है और यह Acidic प्रकृति का होता है।

अगर आपको Liver में घाव है या फिर लीवर में दर्द होता है तो आंवला का Juice पीने से आपकी स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

जानिए किन लोगों को कभी भी नहीं पीना चाहिए Amla का जूस, सेहत पर होता है नुकसान Know which people should never drink Amla juice, it causes harm to health

Kidney से जुड़ी बीमारियों में पहुंचा सकते हैं नुकसान

आंवले के जूस में कुछ ऐसे Bio Active तत्व होते हैं जो आपकी Cells और Tissue को कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसलिए Kidney की बीमारियों से परेशान लोगों को भी आंवले के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

वैसे तो आंवले में मूत्र वर्धक गुण भी होते हैं लेकिन अगर आपको Kidney की गंभीर बीमारी है तो इस स्थिति में आपको आंवले के किसी भी उत्पाद का सेवन नहीं करना चाहिए।

जानिए किन लोगों को कभी भी नहीं पीना चाहिए Amla का जूस, सेहत पर होता है नुकसान Know which people should never drink Amla juice, it causes harm to health

Low BP से जूझ रहे लोग करें परहेज

आंवला High BP के मरीजों के लिए तो लाभदायक होता है लेकिन अगर आपको Low BP की समस्या रहती है तो इसमें आप के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।

आंवले का सेवन करने से Blood Pressure Level कम होता है और अगर आप का पहले से ही कम है तो यह नुकसानदायक हो सकता है।

इसलिए हाइपो टेंशन के मरीजों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए नहीं तो आपकी स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है।

जानिए किन लोगों को कभी भी नहीं पीना चाहिए Amla का जूस, सेहत पर होता है नुकसान Know which people should never drink Amla juice, it causes harm to health

Pregnant महिलाओं को भी आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए

Pregnant महिलाओं को ज्यादा आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके पीछे काफी सारे कारण हैं जैसे प्रेगनेंसी में पहले ही महिला को मतली और Vomiting आने की समस्या रहती है और इसका सेवन करने से आपको खट्टी डकार और पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिस वजह से आपका Mood और भी ज्यादा खराब हो सकता है।

इससे आपको बार बार पेशाब जाने जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है जो आपकी दिक्कत को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

इससे आपके शरीर में Dehydration की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको ज्यादा ही आंवला खाने का मन होता है तो डॉक्टर की राय जरूर ले लें।

जानिए किन लोगों को कभी भी नहीं पीना चाहिए Amla का जूस, सेहत पर होता है नुकसान Know which people should never drink Amla juice, it causes harm to health

Dry Skin

जिन लोगों को Dry Skin की समस्या होती है। उन्हें आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से ड्राई स्किन के साथ खुजली और रैशेज आदि की समस्य हो सकती हैं।

आंवले में पाए जाने वाले तत्व शरीर में Dehydration को बढ़ाते है। जिस कारण त्वचा और बाल रूखे हो सकते हैं।

जानिए किन लोगों को कभी भी नहीं पीना चाहिए Amla का जूस, सेहत पर होता है नुकसान Know which people should never drink Amla juice, it causes harm to health

जिनकी Surgery होनी है

जिन लोगों को हाल फिलहाल किसी तरह की Surgery आदि करानी होती है। उन्हें आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए।

क्योंकि इसको पीने से Bleeding होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

आंवले का जूस का सेवन सर्जरी कराने से 1 से 2 हफ्ते पहले ही छोड़ देना चाहिए।