कोडरमा: जिले के जयनगर प्रखंड के पीडब्ल्यूडी पथ बागोडीह (PWD Path Bagodih) से रघुनियाडीह तक 04 करोड 22 लाख की लागत से 6.20 किलोमीटर पथ का निर्माण (Road Construction) किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव ने बुधवार को पूजा-अर्चना कर इसका शिलान्यास (Foundation Stone) किया।
नरेन्द्र भाई मोदी ने 9 वर्ष के कार्यकाल में जो विकास किया
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने कहा कि झारखंड में विकास रुक गया है। राज्य में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी (Narendra Bhai Modi) ने 9 वर्ष के कार्यकाल में जो विकास किया है, भारत ही नहीं विश्व के पटल पर देखा जा सकता है।
विधायक अमित कुमार यादव (Amit Kumar Yadav) ने कहा कि पूरे क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य करवाए जा रहे है। लोग आगे आएं और अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की मानिटरिंग करें।
इस मौके पर संवेदक मेसर्स विनोद कुमार यादव, शिक्षाविद डॉक्टर बीएनपी बर्णवाल, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, भाजपा जिला मंत्री सुधीर सिंह, भाजपा जयनगर मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, महामंत्री यमुना यादव, भाजपा परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी, महामंत्री महावीर यादव, जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव (Devnarayan Yadav) सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।